फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR against Pradhan and two others for preparing fake death certificate

Jhansi News: फर्जी मृत्यु प्रमाण बनवाने पर प्रधान समेत दो पर प्राथमिकी

Wed, 10 Jun 2026 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
FIR against Pradhan and two others for preparing fake death certificate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में शाहजहांपुर थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत सौराई के प्रधान समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद जारी हुआ प्रमाणपत्र भी निरस्त कर दिया गया है।
मोंठ ब्लॉक के ग्राम सौराई निवासी जालम सिंह ने शाहजहांपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ग्राम दवोह निवासी जगत सिंह ने अपने पिता लालाराम का मृत्यु प्रमाण पत्र कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवा लिया है। इस प्रक्रिया में ग्राम सौराई के प्रधान मानवेंद्र सिंह की भी भूमिका रही। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। इसके बाद हुई जांच के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर थाना शाहजहांपुर पुलिस ने जगत सिंह और ग्राम प्रधान मानवेंद्र सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed