फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fine of Rs 3 lakh was imposed on those having illegal hoardings, the corporation could not recover even half of it.

Jhansi News: अवैध होर्डिंग वालों पर तीन लाख जुर्माना लगाया, निगम आधा भी वसूल न पाया

Fri, 08 Dec 2023 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 3 lakh was imposed on those having illegal hoardings, the corporation could not recover even half of it.
जोनल इंस्पेक्टरों को दी गई थी वसूली की जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर किए गए जुर्माने को वसूलने में नगर निगम फिसड्डी साबित हो रहा है। साल भर में नगर निगम ने अवैध होर्डिंग लगाने पर करीब तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इसमें 50 फीसदी जुर्माने की वसूली भी नगर निगम नहीं कर पाया है। जबकि, जोनल इंस्पेक्टरों को वसूली की जिम्मेदारी दी गई थी।

झांसी में नगर निगम ने होर्डिंग लगाने के लिए जगह-जगह यूनिपोल, कैंटीलीवर, गैंट्री लगाई हुई हैं। इस पर होर्डिंग लगाने के लिए किराया देना पड़ता है। ऐसे में लोग बल्लियों के सहारे अवैध होर्डिंग लगा देते हैं। अभी बीकेडी, इलाइट, चित्रा, कचहरी, जेल चौराहा समेत शहर भर में जगह-जगह अवैध होर्डिंग लगी हुई हैं। अवैध होर्डिंग लगाने वालों को नोटिस देकर जुर्माना वसूलने का नियम है। मगर नगर निगम जुर्माना तो लगा देता है पर वसूली नहीं कर पाता। सूत्रों ने बताया कि साल भर में निगम ने अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया। मगर वसूली आधी भी नहीं कर पाया है। अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता का कहना है कि अवैध होर्डिंग लगाने पर जिनसे भी जुर्माना नहीं लिया गया है, उनसे निगम के खाते में पैसा जमा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed