फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   find liquer in handpump

डेरे में पुलिस ने हैंडपंप चलाकर निकाली शराब

Mon, 31 May 2021 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
find liquer in handpump
डेरे में पुलिस ने हैंडपंप चलाकर निकाली शराब
विज्ञापन

शराब बनाने के डेरों पर मारे गए छापे, पांच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पूंछ/ शाहजहांपुर/ मोंठ/ टहरौली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। रविवार को थाना अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में ग्राम सेसा कबूतरआ डेरा पर छापा मारा गया। छापे के दौरान पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को शराब बेचते पकड़ लिया और शराब बनाने के उपकरण लहन नष्ट किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान ग्राम कनेछा निवासी राम खिलौने पटेल एवं सीमा को 75 लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ लिया दोनों का आबकारी एक्ट में चालान कर दिया। टहरौली में जमीन के अंदर ड्रम में रखी शराब हैंडपंप लगाकर निकालते मिली।
कोतवाल प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेव कबूतरा डेरा पर शराब की सूचना पर 200 लीटर कच्ची शराब सहित डेरा निवासी निशा एवं संजना कबूतरा को गिरफ्तार किया गया जिनको कोतवाली लाया गया कोतवाली में दोनों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दिया गया । पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार अवस्थी , उपनिरीक्षक मोहम्मद आसिफ ,उपनिरीक्षक बृजकिशोर कांस्टेबल श्यामवीर , पवन कुमार , विनय किशोर ,कांस्टेबल संजय कुमार, अरविंद कुमार, आशीष कुमार, महिला कांस्टेबल अंजुला, चंचल, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 18 लीटर शराब सहित पकड़ लिया। उपनिरीक्षक रमाकांत यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम टाडोल तिराहे पर धनीराम पांचाल को एक प्लास्टिक की पिपिया में अवैध कच्ची शराब सहित पकड़ लिया और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टहरौली में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध शराब की जब्त की। अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम टहरौली मंजूर अहमद अंसारी, सीओ टहरौली विवेक कुमार, प्रवर्तन अधिकारी नीलम, आबकारी निरीक्षक अमित तथा टहरौली थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के बकायन डेरा पर छापा मारकर 197 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 2000 लीटर लहन नष्ट की। इस दौरान टीम द्वारा जब जेसीबी से जमीन की खुदाई कराई गई तो जमीन के अंदर से कच्ची शराब से भरे हुए ड्रम बरामद कर शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों भट्ठी, ड्रम, तस्तरी तथा जमीन में गड़े ड्रमों से शराब निकालने के लिए लगाया गया हैंडपंप सहित कई अन्य उपकरणों को नष्ट कर दिया। इसके बाद टीम ने कस्बा स्थित देशी, अंग्रेजी शराब तथा बियर के ठेकों का निरीक्षण कर स्टाक व अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ठेके

के अंदर गंदगी पाये जाने पर सेल्समैन को फटकार लगाकर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि टीम के डेरा पर पहुंचने से पहले ही सभी महिलाएं, पुरुष डेरा छोड़कर भाग चुके थे। प्रवर्तन अधिकारी के निर्देश पर भागे मुलायम, तथा नवाब के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed