फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Finance teacher bring rahat packege

वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों ने मांगा राहत पैकेज

Tue, 15 Sep 2020 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Finance teacher bring rahat packege
Finance teacher bring rahat packege
झांसी। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा ने सोमवार को शिक्षा भवन परिसर में धरना प्रदर्शन कर माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय एवं राहत पैकेज देने की मांग की। महासभा के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में वक्ताओं ने कहा कि माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक जिनकी संख्या तीन लाख के अधिक है। उन्हें मुश्किल से तीन हजार रुपये से सात हजार रुपये तक विद्यालयों से प्राप्त होता है। क्योंकि वित्त विहीन विद्यालय छात्रों की फीस पर निर्भर है और मार्च से विद्यालयों के न खुलने के कारण छात्रों की फीस नहीं मिल पायी। इससे वित्त विहीन शिक्षक एवं उनके परिजन भुखमरी की कगार पर हैं। शिक्षकों ने मांग की, कि उन्हें राहत पैकेज के अंतर्गत पांच माह का मानदेय दिया जाए। राहत पैकेट रजिस्टर्ड अध्यापकों को कोषागार से प्रदान किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक राठौर, संगठन मंत्री डॉ. बाबू लाल तिवारी, जिलाध्यक्ष बीएल भास्कर, डॉ. तुलसी राम आर्य, बाला प्रसाद अहिरवार, जितेंद्र तिवारी, सतेंद्र सिंह, दिनेश रावत, आराधना निराला, अनूप दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed