फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Finance department cheching five kilovat collection

पांच किलोवाट के वाणिज्यिक बिजली कनेक्शन वालों की जांच करेगा वाणिज्य कर विभाग

Sun, 31 Jan 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Finance department cheching five kilovat collection
झांसी। वाणिज्य कर विभाग पांच किलोवाट से अधिक का वाणिज्यिक बिजली कनेक्शन रखने वालों की सूची बिजली विभाग से लेकर जांच करेगा। इसमें पता किया जाएगा कि वे इस कनेक्शन पर क्या कारोबार कर रहे हैं और वह जीएसटी में पंजीकृत हैं या नहीं। अगर उनका सालाना कारोबार 40 लाख रुपये से अधिक पाया गया तो उनका पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 25 लाख व्यापारियों को पंजीयन के दायरे में लेने का लक्ष्य तय किया है। अभी प्रदेश में 16 लाख पंजीकृत व्यापारी हैं। उन सभी व्यापारियों को पंजीकरण के दायरे में लाने का लक्ष्य है, जिनका 40 लाख रुपये से अधिक सालाना का टर्नओवर है। वाणिज्य कर झांसी जोन के अंतर्गत बुंदेलखंड के सात जिले आते हैं। इनमें झांसी के अलावा जालौन, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट शामिल हैं। अभी जोन में 48 हजार जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी हैं। अधिकारियों को अब ढूंढे से भी ऐसे व्यापारी नहीं मिल रहे हैं, जिनका सालाना 40 लाख रुपये का टर्नओवर हो और उन्होंने पंजीयन नहीं कराया हो। इस कारण विभाग अब ऐसे लोगों का पता कर रहा है, जिन्होंने पांच किलोवाट या इससे अधिक का वाणिज्यिक बिजली कनेक्शन लिया है। विभाग का मानना है कि ऐसे लोग जरूर बड़ा कारोबार कर रहे हैं। अगर वे पंजीकरण के दायरे में नहीं हैं तो उनका पता करके रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि बिजली विभाग को पत्र लिखकर पांच किलोवाट या इससे अधिक का वाणिज्यिक कनेक्शन लेने वालों की सूची जल्द मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed