फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Film shooting more in jhansi after six months

छह माह बाद बुंदेलखंड में होगी फिल्म शूटिंग की भरमार: राजा बुंदेला

Thu, 24 Jun 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Film shooting more in jhansi after six months
झांसी। बुंदेलखंड में आने वाले छह महीने में फिल्म शूटिंग की भरमार होगी। भोजपुरी, हरियाणवी, पंजाबी, अवधी, ब्रज और बुंदेली बोलियों में फिल्में बनाने के लिए बुंदेलखंड में फिल्म निर्माता और निर्देशकों का आना होगा। इससे स्थानीय कलाकारों और तकनीकी जानकारों को फायदा पहुंचेगा। यह बातें बुधवार को झांसी आए बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने कहीं।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि नोएडा में फिल्म सिटी बनने जा रही है। इससे बुंदेलखंड को काफी फायदा मिलने जा रहा है। सरकार प्रदेश में फिल्म बनाने पर फिल्म निर्माताओं को 30 फीसदी इंसेन्टिव दे रही है। वहीं, अगर फिल्म में स्थानीय कलाकार और टेकभनीशियन काम करेंगे, तो 10 फीसदी इंसेन्टिव अतिरिक्त दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम से मुलाकात कर कलाकारों के उत्थान के लिए पहल करने की बात कही थी। जिस पर तय किया गया कि अगर कोई स्थानीय कलाकार किसी प्रसिद्ध, ऐतिहासिक पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल को लेकर 10 मिनट की डॉक्यूमेंट्री बनाते हैं, तो उसे संस्कृति विभाग खरीदेगा। ऐसे स्थलों की कहानी नुक्कड़ नाटकों के जरिए बताई जाती है, तो उसे भी सरकार प्रायोजित करेगी। इसके अलावा फिल्म शूटिंग के लिए अभी निर्माता और निर्देशक अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए विभागों के चक्कर काटते हैं। जिसके लिए हर जिले में सिंगल विंडो क्लीयरेंस का प्रस्ताव दिया है। साथ ही शूटिंग में एक नोडल अफसर की तैनाती करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए किया जागरूक
बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने टीकाकरण के प्रति गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि 16 से 23 जून तक बुंदेलखंड के सातों जिले के गांवों में जाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित किया। झांसी में उन्होंने कोटबेहटा, पहाड़ी, गढ़मऊ, भोजला, अंबावाय में चौपाल लगाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राशन सामग्री, गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते हुए किसानों से भी संवाद किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर टीकाकरण और पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए कहा। बैठक में सीडीओ शैलेश कुमार, एडीएम प्रशासन बी प्रसाद, डीडीओ सुनील कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed