फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fighting between two parties during fertilizer distribution, farmers sitting on strike

Jhansi News: खाद वितरण में दो पक्षों में मारपीट, धरने पर बैठे किसान

Sat, 30 Nov 2024 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties during fertilizer distribution, farmers sitting on strike

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ककरवई। 15 दिन के लंबे इंतजार के बाद सहकारी समिति ककरवई में 25 टन डीएपी उपलब्ध हुई। खाद की खबर मिलते ही किसान जमा हो गए। सुबह दस बजे के लगभग सचिव व लेखपाल द्वारा पुलिस की मौजूदगी में किसानों को टोकन बांटना शुरू किया। इसी बीच किसी बात को लेकर हीरानगर व ककरवई के किसानों के बीच कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद किसानों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़कर थाने ले आए। जहां दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया।



शाम को एक बार फिर से किसानों को खाद न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने समिति पर धरना देते हुए सचिव पर मनमाने तरीके से वितरण बंद करने का आरोप लगाया। इस मौके पर पूर्व प्रधान दयाल सिंह गुर्जर, वीरेंद्र परिहार, रज्जन चौरसिया, कल्याण सिंह, सुम्मेर सिंह, हल्कू, बलराम अहिरवार, नरेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस संबंध में उपजिलाधिकारी गरौठा अवनीश कुमार तिवारी ने कहा कि शनिवार को सुबह नौ बजे सभी टोकन धारकों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मारपीट के बाद वितरण पूरे दिन शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। शाम को सचिव द्वारा वितरण बंद करने पर किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने को समझाकर शांत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed