{"_id":"dff5cc6b20fced864688729789101420","slug":"fight-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू छात्रों में जमकर चले लात-घूंसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू छात्रों में जमकर चले लात-घूंसे
ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इन दिनों अनुशासन तार-तार हो गया है। कभी कर्मचारी एक दूसरे को पीट रहे हैं, तो कभी छात्र। मंगलवार को एक सप्ताह में तीसरी बार बीटेक छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बाद में मारपीट के एक मुख्य आरोपी छात्र को सुरक्षा गार्डों ने दबोच लिया।
घटना के पूर्व एक छात्र द्वारा पेशबंदी की गई। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष का छात्र दोपहर करीब एक बजे कुलपति कार्यालय में अपने साथ हुई मारपीट का शिकायती पत्र देने पहुंचा। सुरक्षा गार्डों के मुताबिक छात्र के साथ पहले ही करीब डेढ़ दर्जन छात्र कार्यालय के बाहर खड़े थे। शिकायती पत्र देने के बाद छात्रों ने सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर दौड़ लगा दी। लाइब्रेरी के बाहर दूसरे गुट के दो छात्रों को पकड़कर धुनाई शुरू कर दी।
इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं, कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के छात्र और सुरक्षा गार्ड भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय चौकी पुलिस के सिपाही भी घटना स्थल पर पहुंचे और लाठियां पटककर छात्रों को खदेड़ा गया। इस दौरान कई छात्र भाग गए लेकिन सुरक्षा गार्डों ने पेशबंदी के लिए घटना के पूर्व ही मारपीट का शिकायती पत्र देने वाले छात्र को दबोच लिया।
विज्ञापन
विरोधी छात्र का गाल चबाया
छात्रों के बीच मारपीट इस कदर हिंसक हो गई कि एक छात्र ने दांत से विरोधी का गाल काट दिया। इससे घायल छात्र का खून बहने लगा। इसके अलावा भी कई छात्रों के चेहरे नाखून से नुचे हुए थे।
आठ आरोपी छात्र चिह्नित
घटना के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने दोनों पक्षों के छात्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर बयान दर्ज किए। इस दौरान आरोपी आठ छात्रों को चिह्नित कर लिया गया है। अब कमेटी बुधवार को अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। फिर वीसी ही नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। बोर्ड में प्रॉक्टर प्रो. एमएल मौर्या, प्रो. वीपी खरे, प्रो. अमर सिंह, डॉ. विनीत कुमार मौजूद रहे। वहीं, सपा छात्रसभा के स्वदेश यादव ने कुछ छात्रों को फर्जी फंसाने का आरोप लगाया है।
गर्लफ्रेंड को छेड़ने पर हुआ विवाद
जांच के दौरान पाया गया है कि बीटेक के एक सीनियर छात्र की गर्लफ्रेंड को छेड़ना विवाद की जड़ है। पहली लड़ाई भी छेड़छाड़ के विरोध में ही हुई थी, जब छात्रों के बीच पत्थर चले थे। उसी को लेकर दो धड़ों में बंटे छात्रों के गुट अब आए दिन मौका पाकर एक दूसरे को पीट रहे हैं।