{"_id":"bc28e58835f6e7779b28ba8f95037c83","slug":"fifty-thousand-women-will-try-to-make-insurance-uma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्यावन हजार महिलाओं का बीमा कराएंगी उमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्यावन हजार महिलाओं का बीमा कराएंगी उमा
झांसी/ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री /स्थानीय सांसद उमा भारती शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र झांसी आईं। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत की तथा नगर के मंदिरों में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने इक्यावन हजार महिलाओं का बीमा कराने की घोषणा की।
झांसी दौरे के दौरान उमा भारती पानी वाली धर्मशाला के निकट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर तथा लक्ष्मीताल के निकट स्थित मां काली मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने रक्षा बंधन के अवसर पर देवी - देवताओं को रक्षा सूत्र अर्पित कर देश की खुशहाली की कामना की। तदुपरांत, उन्होंने ओरछा में रामराजा के दर्शन किए। इस दौरान उमा भारती ने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति खराब है। महिलाओं को बहुत संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र की इक्यावन हजार महिलाओं का प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा कराएंगी। इसकी प्रीमियम राशि वह स्वयं जमा करेंगी। मालूम हो कि इससे पूर्व उमा ललितपुर के आदर्श ग्राम पवा में भी ग्रामीणों का बीमा करा चुकी हैं। इस मौके पर जगदीश सिंह, संजीव श्रृंगीऋषि, श्यामसुंदर सिंह, राजीव सिंह, हिमांशु दुबे आदि मौजूद रहे।