फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fifth criminal arrest for gurubhakshani case

डॉ. गुरुबक्शानी अपहरण कांड में शामिल पांचवां बदमाश पकड़ा

Sun, 14 Feb 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fifth criminal arrest for gurubhakshani case
झांसी। डॉ. गुरुबक्शानी अपहरण कांड में शामिल एक और बदमाश को पुलिस ने मुरैना से दबोच लिया। वारदात के दौरान इसी ने रैकी की थी और बदमाशों को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने में मदद की थी।
विज्ञापन

मुरैना की सिविल लाइंस पुलिस ने बीती रात ग्राम हिंगौना खुर्द में दबिश दी और पुलिस के चंगुल में एक बदमाश आ गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्णा जाटव बताया। सूचना पर झांसी पुलिस इसे लेकर यहां पहुंची। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कृष्णा जाटव ने अपहरण कांड में अपनी भूमिका स्वीकारते हुए बताया कि अपहरण के बाद गाड़ी के आगे बदमाशों को रास्ता बताता चल रहा था। जहां पुलिस की चेकिंग होती, वह बदमाशों को अलर्ट कर देता। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 29 जनवरी को थाना सीपरी बाजार क्षेेत्र से चिकित्सक डॉ.आरके गुरुबक्शानी का अपहरण कर बदमाश मुरैना ले गए थे। इसके बाद डॉ. गुरुबक्शानी हिंगोना गांव में सड़क पर जंजीरों से बंधे मिले थे। अपहरण कांड के आरोपी राजवीर गुर्जर को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था, जबकि वासुदेव विहार निवासी बादाम सिंह और दतिया के उन्नाव बालाजी निवासी पुष्पेंद्र गुर्जर को दबिश देकर पकड़ा। वारदात में शामिल रामलखन एवं कृष्णा को मुरैना से पकड़ा गया है। एसपी सिटी के मुताबिक वारदात में शामिल सभी पांचों बदमाश पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed