फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fifteen trains were canceled, upset Passenger

पंद्रह ट्रेनें रहीं निरस्त, परेशान रहे यात्री

Fri, 03 Jul 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 03 Jul 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

झांसी। इटारसी रूट रिले इंटर लॉकिंग में चल रहे कार्य के कारण बृहस्पतिवार को भी एक दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दैनिक यात्रियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। अधिकांश दैनिक यात्रियों को ट्रेन की जगह बस के रास्ते मंजिल तक पहुंचना पड़ रहा है।

बृहस्पतिवार को इटारसी से झांसी की तरफ आने वाली गाड़ी संख्या 12138 अप पंजाब मेल, 12808 अप समता एक्सप्रेस, 18238 अप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12650 अप यशवंतपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 11078 अप झेलम एक्सप्रेस, 12108 अप लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 22458 अप ऊना हिमाचल नांदेड एक्सप्रेस व झांसी से इटारसी की तरफ जाने वाली गाड़ी संख्या 12807 डाउन समता एक्सप्रेस, 16031 डाउन अंडमान एक्सप्रेस, 12643 डाउन त्रिवेंद्रम निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 1077 डाउन झेलम एक्सप्रेस, 12137 डाउन पंजाब मेल, 14009 डाउन छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, 18237 डाउन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12943 डाउन उद्योग कर्मी एक्सप्रेस निरस्त रही।
विज्ञापन


वहीं, जो गाड़ियां दिल्ली व भोपाल की तरफ जा रही हैं वह भी समय पर नहीं आ रही हैं। इस कारण यात्रियों को प्रतीक्षालय व प्लेटफार्म पर बैठकर समय गुजारना पड़ रहा है। यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में पल- पल गुजारना भारी पड़ रहा है। पूछताछ कार्यालय पर भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, ट्रेनों के रद होने से दैनिक यात्री सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें ललितपुर आदि स्थानों पर पहुंचने के लिए समय पर गाड़ियां नहीं मिल पा रही हैं। बुधवार की शाम दैनिक यात्रियों के आग्रह पर उन्हें केरला एक्सप्रेस से जाने के लिए परमिट किया गया। हालांकि, इस गाड़ी में दैनिक यात्री को चलने की अनुमति नहीं है। वहीं, ट्रेनों के निरस्तीकरण से रेल मंडल को प्रतिदिन बीस लाख से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब कट रही हैं जेबें
ट्रेनों की जानकारी के लिए रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय पर इन दिनों हर समय भीड़ जुटी रहती है। इसका भरपूर फायदा जेबकतरे उठा रहे हैं। प्रतिदिन कई लोगों की जेबें कट रही हैं, मगर शिकायत करने वाले यात्रियों को थाने से लौटा दिया जा रहा है। पिछले दिनों तालबेहट निवासी अजय उपाध्याय का पर्स बदमाश पूछताछ कार्यालय से चोरी कर ले गया था। पर्स में आठ हजार रुपये नकद रखे हुए थे। घटना के एक हफ्ते बाद भी जीआरपी जेबकतरे को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed