फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fierce fire broke out in two electronic showrooms in Jhansi

जिंदा जले चार लोग: कोई मुझे बचा लो, दम घुट रहा है... कुछ देर बाद आवाज बंद; लपटों में घिरा आकाश लगाता रहा गुहार

Tue, 04 Jul 2023 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Jul 2023 10:20 AM IST
सार

झांसी में लगी भीषण आग में महिला समेत चार लोग जिंदा जल गए। अभी कई लोग लापता हैं।उनकी तलाश की जा रही है। कई लोगों ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई। सेना राहत कार्य में लगी है।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in two electronic showrooms in Jhansi
झांसी में दो इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सीपरी बाजार इलाके में तीन मंजिला दो इलेक्ट्रॉनिक शो-रूम में भीषण आग लग गई। यहां से निकलीं लपटों ने इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस, बंद कोचिंग सेंटर और स्पोटर्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में इंश्योरेंस कंपनी की एक महिला अफसर की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन झुलस गए। सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


आग में घिरे पांच लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान बचाई। गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। आग से शोरूम के बाहर और बेसमेंट में खड़े 100 से ज्यादा दोपहिया वाहन भी जल गए हैं। 35 से 40 करोड़ रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


मिशन कंपाउंड निवासी नीतेश और रीतेश अग्रवाल का सीपरी बाजार के रामा बुक डिपो चौराहे पर के पास वीआर ट्रेडर्स के नाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम है। सोमवार को शोरूम  के प्रथम तल पर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और एसी, टीवी, फ्रिज और मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आग की लपटें दूसरे तल तक पहुंच गईं। पूरा शोरूम आग की लपटों से घिर गया। इससे भगदड़ मच गई। आग में घिरे पांच लोग जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद पड़े। गिरने से दो लोग घायल हो गए। कुछ ही देर में भीषण आग ने पड़ोस के वैल्यू प्लस के शोरूम को भी चपेट में ले लिया। इस शोरूम में रखा सभी सामान जल गया। 

आग तीसरी मंजिल पर स्थित यूनाइटिड इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस तक पहुंच गई। यह ऑफिस भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। यहां महिला अफसर रजनी राजपूत की जलकर मौत हो गई। यहां से उठने वाली आग की लपटों ने बगल में लाइव स्पोर्ट्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया। 

 

दूसरी मंजिल पर स्थित एक बंद कोचिंग सेंटर भी आग की चपेट में आ गया। आग पर काबू पाने के लिए झांसी, ललितपुर के साथ ही आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड की 80 गाड़ियां बुला ली गईं। सेना भी बुला ली गई । 

 

सेना ने किसी तरह तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन जले शव भी मिले हैं। उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि शोरूम के ऊपर इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में तैनात महिला कर्मी रजनी राजपूत समेत चार लोगों की जलकर मौत हो गई है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। 

आग में फंसा आकाश बचाने की लगाता रहा गुहार
आग लगने के दौरान वीआर ट्रेडर्स, यूनाइडेट इंश्योरेंस एवं वह क फाइनेंस कंपनी, वैल्यू प्लस के करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग अंदर थे लेकिन, भीतर कितने लोग फंसे हुए हैं, इसका पता नहीं चल रहा है। काफी देर तक फायर ब्रिगेड कर्मचारी इमारत के सामने की ओर से बचाव कार्य करते रहे। 

 

करीब एक घंटे बाद फायर कर्मचारी इमारत के पीछे पहुंचे। यहां पीछे टॉयलेट में आकाश फंसा हुआ था। इमारत में धुआं भर गया था। इस दौरान आकाश जोर-जोर से खुद को बचाने की गुहार लगा रहा था। उसकी आवाज बाहर तक आ रही थी।

 

वह काफी देर तक बचाने की गुहार लगता रहा। वहां मौजूद लोगों ने बाथरूम का नल खोलकर खुद को बचाने की कोशिश करने की बात कही। उस दौरान आकाश ने कहा कि धुएं से उसका दम घुट रहा है। कोई उसे बचा ले। उसकी गुहार सुनने के बाद महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे।


 

इन लोगों ने दीवार तोड़कर बचाव कार्य शुरू कराया लेकिन, कुछ देर बाद उसकी आवाज आनी बंद हो गई। अंदर धुएं का गुबार भरा हुआ था। इस वजह से भीतर भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था।

 

बताना था नक्शा, भाग गया दुकान मालिक
भीषण आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिसकर्मियों ने वीआर ट्रेडर्स के नीतेश और गीतेश से इमारत का नक्शा बताने को कहा लेकिन, दोनों ही पुलिस को कुछ बताने के बजाए वहां से गायब हो गए। पुलिस इस वजह से आकाश को समय पर बाहर नहीं निकाल सकी।

 

अग्निकांड में सुरक्षित रहा शिव मंदिर
अग्निकांड का शिकार हुए शोरूम के ठीक दाएं तरफ सटकर शिव मंदिर भी बना हुआ है लेकिन, आग की चपेट में सिर्फ बायीं और आने वाली इमारते ही आई। शिव मंदिर को आग से कोई भी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed