फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fierce fight in BJP to make a place in executive of Jhansi Municipal Corporation

झांसी नगर निगम चुनाव: भाजपा में छिड़ी बगावत, दो पार्षद हुए बागी; उम्मीदवारों पर मंडराया हार का खतरा

Mon, 09 Jun 2025 06:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Mon, 09 Jun 2025 06:02 PM IST
सार

झांसी नगर निगम की कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा के टिकट न मिलने से नाराज दो पार्षदों ने बगावत कर नामांकन फॉर्म लिया, जिससे पार्टी के दो उम्मीदवारों की हार का खतरा बढ़ गया। वरिष्ठ नेता बागियों को मनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
fierce fight in BJP to make a place in executive of Jhansi Municipal Corporation
bjp flag

विस्तार

झांसी नगर निगम की कार्यकारिणी में जगह बनाने के लिए भाजपा में घमासान छिड़ गया। सोमवार दोपहर पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के एलान के साथ ही टिकट न मिलने से नाराज पार्षद बगावत पर उतर आए। दो भाजपा पार्षदों ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन फार्म पर्चा ले लिया। उनके बागवती तेवर से दो उम्मीदवारों पर हार का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि संभावित खतरे को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता नगर निगम पहुंच गए। उनकी ओर से बागियों को समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह महापौर बिहारी लाल आर्य की अध्यक्षता में कार्यकारिणी बैठक आरंभ होने के साथ रिक्त छह सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया आरंभ हुई। भाजपा ने पूर्व उपसभापति भरत सेन, लखन कुशवाहा, बाल स्वरूप साहू, रश्मि अहिरवार एवं नंद किशोर साहू को अपना उम्मीदवार बनाया जबकि विपक्षी खेमे से निर्दलीय विकास खत्री एवं उमेश जोशी ने दावा ठोंका। 
विज्ञापन


भाजपा के टिकट घोषित करते ही पार्टी के पार्षदों में खलबली मच गई। टिकट न मिलने से नाराज ऋतिका तिवारी एवं रामजी यादव ने बगावती तेवर अख्तियार करते हुए नामांकन फार्म खरीद लिया हालांकि अभी तक इन दोनों पार्षदों ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इनके नामांकन से दो भाजपा उम्मीदवारों की हार तय है। हार की आशंका को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नगर निगम में डेरा डाल दिया। महापौर बिहारी लाल आर्य भी बागी पार्षदों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed