Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fever in villages

गांव के हर घर में बुखार, पीएससी में न दवाई न डॉक्टर

Fri, 14 May 2021 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
fever in villages
झांसी। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बुरा है। तकरीबन हर घर में बुखार एवं गले में संक्रमण के रोगी हैं, लेकिन पीएचसी एवं सीएचसी में उनको इलाज ही नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों से मरीज बैरंग लौट रहे हैं। अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त स्टॉफ नहीं है। जरूरी दवाओं का भी जबर्दस्त टोटा है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बावजूद जांच में भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से ग्रामीण इलाकों में भी हालात बेकाबू हो रहे हैं। संक्रमण शहर से गांवों तक पहुंच चुका है। गांवों में अधिकांश घरों में इन दिनों कोई न कोई बुखार समेत कोविड के लक्षणों वाली समस्या से ग्रसित है, लेकिन ऐसे समय में ग्रामीण इलाकों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उनकी मदद नहीं कर पा रहे हैं। यहां न दवाएं हैं, न पर्याप्त मेडिकल स्टॉफ है।
विज्ञापन

बंगरा ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं लेकिन, सभी जगह डॉक्टरों का टोटा है। बंगरा समेत पलरा, पचवारा, पठाकरका, चौकरी, उल्दन, इमिलिया, बिजना, बांसार, नोटा, हाटी, खजराहा, कटेरा, पड़रा, कचने, हांसपुई, मगरवारा, कचनेव, बगरौनी, निमौनी आदि गांवों की करीब बीस हजार आबादी पर सिर्फ तीन डॉक्टर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सीएचसी एवं पीएचसी में दवा भी नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगरा सीएचसी की क्षमता तीस बिस्तरों की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल बीस बेड हैं लेकिन, डॉक्टर न होने से इनका भी कोई इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। सभी मरीजों को सीधे शहर भेजा जा रहा है। गुरसराय ब्लॉक में भी सीएचसी एवं पीएचसी से भी मरीजों को कोई मदद नहीं मिल रही है। बामौर के सैगुवां, मड़ोरी, कैरोखर, सुट्टा, अचौसा, पथरेडी, शमशेरपुरा, अतरसुवां, बेंदा, गोकुल, देवरी खरवाच, धमनोंड, कचीर, हीरानगर, गौंती, झबरा आदि इलाकों में भी चिकित्सकों की कमी है।
सीएचसी एवं पीएचसी में डॉक्टरों का भारी टोटा
झांसी में 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 88 डॉक्टरों के पद हैं जबकि सिर्फ 45 डॉक्टर ही काम कर रहे हैं। इनमें से 10 डॉक्टर अवकाश पर चल रहे। ऐसे में मौके पर सिर्फ 35 डॉक्टर ही उपलब्ध हैं। इसी तरह पीएचसी में कुल 33 डॉक्टरों के पद हैं लेकिन, इनमें से महज 17 डॉक्टर ही मौजूद हैं। इनमें से 8 डॉक्टर अवकाश में हैं। ऐसे में सिर्फ 9 डॉक्टरों के भरोसे ही पीएचसी चल रही है। पीएचसी धमना, मुडई, पूछ, लोहागढ़, मारकुआं, कटेरा, अक्सेव में डॉक्टर ही नहीं हैं।

डॉक्टर न होने से स्वास्थ्य केंद्र में छह महीने से ताला बंद
बड़ागांव ब्लॉक के ग्वालियर हाइवे स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह महीने से तालाबंद है। स्थानीय ग्रामीण रामकृपाल, सुंदर सिंह, राघवेंद्र श्रीवास आदि का कहना है कि यहां स्वास्थ्य कर्मी नहीं आते। ग्रामीणों को इलाज के लिए सीधे शहर ही जाना पड़ता है। इसी तरह रक्सा एवं आंबाबाई स्थित स्वास्थ्य केंद्र भी बंद पड़े हैं जबकि यहां 45प्लस के लोगों को वैक्सीन भी लगाई जानी थी। ग्रामीणों का कहना है कि सारमऊ उप स्वास्थ्य केंद्र में भी स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed