फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fertilizer distributed under token system in Pandwaha

Jhansi News: पंडवाहा में टोकन व्यवस्था के तहत बांटी गई खाद

Sat, 27 Sep 2025 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer distributed under token system in Pandwaha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर। साधन सहकारी समिति पंडवाहा पर शुक्रवार को टोकन व्यवस्था के तहत खाद का वितरण हुआ। चार चयनित गांव बृसिंहपुरा, बिट्टोरा, गढ़ा व छिरोरा बुजुर्ग के किसानों को टोकन व्यवस्था के तहत खाद बांटी गई। इस दौरान समिति पर सुबह से ही किसानों भीड़ जमा रही।

खाद वितरण को लेकर इस बार समिति द्वारा नई व्यवस्था लागू की। अब तक हस्तलिखित छोटे सफेद कागज के टुकड़ों पर टोकन बनाकर किसानों को दिए जा रहे थे, जिसमें फर्जीबाड़ा हो रहा था। इस पर रोक लगाने के लिए समिति ने इस बार गुलाबी रंग के प्रिंटेड टोकन जारी किए। लेखपाल राजेश कुमार की निगरानी में खाद का वितरण किया गया। किसानों को एक से तीन बोरी तक खाद दी गई। उधर, दुगारा समिति पर अब तक खाद वितरण शुरू नहीं हो पाया है। वहां के किसान खाद की उम्मीद में आए दिन समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। किसानों का कहना है कि समय से खाद उपलब्ध न होने पर उनकी रवि की फसल प्रभावित हो सकती है। किसानों ने शीघ्र खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed