फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Female students are also betting online on IPL

Jhansi News: छात्राएं भी लगा रहीं आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा

Mon, 28 Apr 2025 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Female students are also betting online on IPL

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सट्टेबाजों के रैकेट के भंडाफोड़ के बाद छानबीन जैसे-जैसे आगे बढ़ रही, पुलिस को कई चौंकाने वाली बात मालूम चल रही है। सट्टेबाजों से पकड़े गए रजिस्टर में पुलिस को छात्राओं के भी नाम मिले हैं। इनके मोबाइल नंबर से बाकायदा आईडी बनी हुई थी। इनमें मेडिकल कॉलेज समेत बीयू में पढ़ने वाली छात्राएं शामिल हैं। छात्राएं इन आईडी के जरिये नियमित तौर पर 20-50 हजार रुपये का दांव खेल रही हैं।सीपरी बाजार थाना पुलिस एवं स्वॉट टीम ने 31 मार्च को सर्वनगर से आईपीएल में सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस इस मामले में मास्टर माइंड धर्मेंद्र साहू समेत पुनावली ग्राम प्रधान जय सिंह उर्फ राजा गुर्जर को जेल भेज चुकी है। इनके पास से पुलिस ने सट्टेबाजी का हिसाब-किताब रखने वाले तीन रजिस्टर समेत डायरी बरामद किए थे। सट्टेबाज आईडी का रिकार्ड रखने के लिए इस रजिस्टर का इस्तेमाल करते थे। पैसों का भी इसमें हिसाब-किताब लिखा मिला। छानबीन में मेडिकल, बीयू समेत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्राओं के नाम सामने आए हैं। कई छात्राओं के नाम निजी हॉस्टल के तौर पर दर्ज हैं। सर्विलांस की मदद से पुलिस इन छात्राओं से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed