{"_id":"65d8fedee461cca84f06a447","slug":"female-corporation-employee-caught-taking-bribe-suspended-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-268596-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रिश्वत लेते पकड़ी गई निगम की महिला कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रिश्वत लेते पकड़ी गई निगम की महिला कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रिश्वत लेते पकड़ी गई नगर निगम की महिला लिपिक को नगर आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले ही महिला कर्मचारी को एंटी करप्शन की टीम ने चार हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था।
निजी कंपनी में कार्यरत रविंद्र वर्मा कोछाभांवर में स्थित 1100 वर्गफीट के प्लॉट के नामांतरण कराने के लिए कई दिनों से नगर निगम के चक्कर काट रहे थे। मगर हर बार उन्हें टरका दिया जाता था। बीते शनिवार को वह नगर निगम पहुंचे तो नई बस्ती निवासी जागृति रायकवार ने काम के एवज में चार हजार रुपये मांगे। रविंद्र ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन सेल से की। मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने रविंद्र से चार हजार रुपये घूस लेते महिला लिपिक को पकड़ लिया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि महिला लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।
मुकद्दम पर मुकदमा चलाने की मिली मंजूरी
झांसी। एंटी करप्शन की टीम ने बीती दो जनवरी को भी नगर निगम के मुकद्दम नीरज साहू को महिला सफाई कर्मचारी से ड्यूटी लगाने के एवज में तीन हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। शुक्रवार को टीम ने नगर आयुक्त से मुलाकात की और अभियोग चलाने की मंजूरी मांगी। नगर आयुक्त ने बताया कि मंजूरी दे दी गई है।