फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   female calf born only hundread rupee in bundelkhand

बुंदेलखंड में सौ रुपये में पैदा होगी बछिया

Fri, 14 Dec 2018 01:22 AM IST
jhansi
jhansi Updated Fri, 14 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
female calf born only hundread rupee in bundelkhand
थारपरकर गाय - फोटो : demo
बुंदेलखंड में छुट्टा जानवरों की समस्या के समाधान के लिए अब ‘सेक्स सीमन’ से गायों की नस्ल में सुधार किया जाएगा। सेक्स सीमन (क्रास बीडिंग) से छुट्टा घूमने वाली गायों की नस्ल को थारपरकर गाय की नस्ल में बदला जाएगा, जिससे केवल बछिया पैदा होगी और यह बछिया आठ से दस लीटर दूध देगी। थारपरकर गाय के लिए सीमन सौ रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में छुट्टा जानवरों की संख्या बहुत अधिक है। जानवरों को छुट्टा छोड़ने की प्रमुख वजह गाय का दूध न देना है। किसानों को लगता है कि गाय जितना खाती है, उतना दूध नहीं देती है। इस कारण वह उसे छुट्टा छोड़ देते हैं। प्रदेश सरकार ने इस पर रोक लगाने के लिए गायों की नस्ल बदलने का निर्णय लिया है। बुंदेलखंड की गायों को थारपरकर सांड के सीमन से क्रास कराया जाएगा, जिससे यहां पर भी थारपरकर नस्ल की गायें पैदा होंगी।
विज्ञापन

इस सीमन की खासियत यह है कि 73 प्रतिशत तक गायें पैदा होंगी। शासन ने इस सीमन की दरें तय कर दी हैं। बुंदेलखंड में सौ रुपये में एक बार गाय को क्रास कराया जा सकेगा, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में एक बार क्रास कराने के लिए तीन सौ रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरावेट के जरिए चलेगा अभियान
नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत पशुपालन विभाग गायों की नस्ल बदलने के लिए पैरावेट्स के माध्यम से अभियान चलाएगा। इन्हें सौ रुपये प्रति बछड़ा बधियाकरण का दिया जाएगा। अभी दो साल का लक्ष्य है, जिसमें प्रत्येक वर्ष सात हजार गायों की नस्ल बदलेगी और 12 हजार सांडों का बधियाकरण होगा।

शासन ने लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। एक साल में सात हजार गायों में सेक्स सीमन के जरिए थारपरकर नस्ल की गायें पैदा की जाएंगी।
- डॉ. योगेंद्र सिंह तोमर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed