फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fees for walking in park

पार्क में टहलने को ढीली करनी होगी जेब

Wed, 04 Dec 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
fees for walking in park
झांसी। शहर का हृदय कहलाने वाले रानी लक्ष्मीबाई पार्क, वृंदालाल वर्मा पार्क एवं मैथिलीशरण गुप्ता पार्क में नगर निगम इंट्री फीस लगाने की तैयारी में है। नए साल से यहां आने वालों से पांच रुपये प्रति व्यक्ति वसूलने की योजना है। इसी तरह अब तक मुफ्त रहे ओपेन जिम के इस्तेमाल के लिए भी लोगों को अपनी जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन

शहर के इन तीनों खूबसूरत पार्कों में रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं। भोर में मार्निंग वॉक के लिए सैकड़ों शहरी यहां आते हैं। इसके अलावा छुट्टियों में इन पार्कों की अलग ही रौनक रहती है। लोग परिवार के साथ इन पार्कों में पिकनिक मनाने आते हैं लेकिन, अब यहां पिकनिक मनाना खर्चीला होेने जा रहा है। निगम प्रशासन पार्कों की मरम्मत एवं रखरखाव के नाम पर यहां इंट्री फीस लगाने की तैयारी में है। प्रस्ताव के मुताबिक रानीलक्ष्मी बाई पार्क, वृंदालाल वर्मा पार्क एवं मैथिली शरण गुप्ता पार्क में पालियों के आधार पर शुल्क लगाया जाएगा। प्रति व्यक्ति पांच रुपये के हिसाब से यह शुल्क तय हुआ है। हालांकि मार्निंग वॉर्कस को शुल्क नहीं देना होगा। प्रस्ताव में गर्मी में पांच बजे से आठ बजे तक और सर्दी के मौसम में सुबह छह बजे से नौ बजे के बीच पार्क निशुल्क रहेगा। इसके बाद पार्क में आने वालों को पांच रुपये चुकाने होंगे। दस वर्ष से कम के बच्चे एवं दिव्यांगों को भी छूट दी जाएगी। प्रभारी अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता के मुताबिक अगले माह इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

ओपेन जिम के इस्तेमाल को चुकाने होंगे सौ रुपये महीना
ओपेन जिम के इस्तेमाल पर भी शुल्क वसूलने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव भी निगम सदन से मंजूर करा लिया गया। अगले माह से इस शुल्क को भी वसूलने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मैथलीशरण गुप्ता पार्क एवं काशीराम पार्क में ओपेन जिम बनवाए गए हैं। इन पार्कों में प्रेशर बेंच, ट्रिसेप बार, चिनअप बार, केबल क्रॉस समेत कई उपकरण लगे हैं लेकिन, ज्यादातर उपकरण खराब पड़े हैं। कुछ उपकरणों की मरम्मत कराई गई जबकि कई उपकरण अभी तक खराब ही पड़े हैं। निगम अधिकारियों का तर्क है खुले में होने से इनका गलत तरीके से इस्तेमाल होता है। कई उपकरण जानबूझकर तोड़ दिए गए। इसे देखते हुए उपकरणों के बाहर एक जाली लगाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है शरारती तत्वों को दूर रखने के लिए फीस लगाई जा रही। निर्णय के मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति से पांच रुपये प्रति पाली की दर से फीस वसूली जाएगी। मासिक पास बनवाने वालों को एक पाली के लिए सौ रुपये चुकाने होंगे। दोनों पालियों में व्यायाम के शौकीनों को दो सौ रुपये तक चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में इंट्री फीस लगाए जाने से उनका रखरखाव ठीक तरीके से किया जा सकेगा। पार्क में तमाम अवांछित लोग भी घुस आते हैं, इस वजह से वह भी इनसे दूर रहेंगे। ओपेन जिम में भी इसी वजह से शुल्क लगाया जा रहा है।
रामतीर्थ सिंघल महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed