फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Faulty: The woman who died eight months ago got the second dose

गड़बड़झाला: आठ महीने पहले मर चुकी महिला को लग गई दूसरी डोज

Sat, 11 Dec 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Faulty: The woman who died eight months ago got the second dose
झांसी। जिले में टीकाकरण को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। आठ महीने पहले मर चुकी महिला को कागजों में दूसरी डोज लगा दी गई।
विज्ञापन

प्रेमनगर के ईसाईटोला निवासी 75 वर्षीय महिला की 21 अप्रैल को मौत हो गई थी। मरने के ठीक आठ दिन पहले महिला को कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। 9 दिसंबर को महिला के मोबाइल पर मेसेज आया जिसमें दूसरी डोज लगने का जिक्र था। मेसेज देखकर परिजन चौंक गए। वह समझ नहीं पा रहे थे कि जब महिला का निधन आठ महीने पहले हो चुका है तो आखिरकार उन्हें वैक्सीन कैसे लग गई। वहीं इस मामले में संयुक्त निदेशक डॉ विनोद कुमार यादव का कहना है कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। यदि इस प्रकार की कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed