फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   faults creating problem during lockdown

लॉकडाउन में खूब रुला रही बिजली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
faults creating problem during lockdown
बिजली विभाग के गर्मियों में 24 घंटे आपूर्ति देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आए दिन फाल्टों के कारण बिजली घंटों बंद रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह बड़ागांव स्थित दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से आने वाली हाईटेंशन लाइन का जंपर उड़ने से उनाव गेट और सूतीमिल सबस्टेशन से जुड़े 50 से अधिक क्षेत्रों की बिजली बंद रही। इससे 35 हजार से अधिक लोग परेशान रहे। बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से उन्नाव गेट और सूती मिल सबस्टेशन आने वाली लाइन का जंपर बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे कोछाभांवर के निकट उड़ गया। इससे दोनों सबस्टेशनों से जुड़े अयोध्या पुरी, अंदर- बाहर उनाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्र पुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रासिंग, इंडस्ट्रियल एरिया, अंसल कॉलोनी, आर्मी, कांशीराम कॉलोनी, ग्रासलैंड व उनाव बालाजी मार्ग के पच्चीस किलोमीटर क्षेत्र में बसे गांवों की बिजली बंद हो गई। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फॉल्ट को तलाश किया। करीब दो घंटे बाद आपूर्ति को चालू किया जा सका। जैसे- जैसे गर्मी उग्र रूप धारण करती जा रही है, वैसे- वैसे बिजली फॉल्टों की संख्या बढ़ती जा रही है। दुनारा ट्रांसमिशन से आने वाली हाईटेंशन लाइनों में लगातार फॉल्ट आ रहे हैं। पिछले हफ्ते हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से गल्लामंडी और न्यू गल्लामंडी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की कई बार घंटों बिजली गुल रही थी। बार- बार बिजली जाने से शहरवासी परेशान हो रहे हैं। - दुनारा से आने वाली हाईटेंशन लाइन का जंपर उड़ने से बिजली बंद हो गई थी। हालांकि, जल्द ही फाल्ट को तलाशकर उसे दुरुस्त कर दिया गया। डी यादवेंदु, अधिशासी अभियंता (प्रथम)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed