{"_id":"60e470f28ebc3eccc45f4df7","slug":"father-tied-his-daughter-with-iron-chains-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: झांसी में दूसरे धर्म के युवक से मुहब्बत पड़ी भारी, पिता ने लोहे की जंजीरों से जकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: झांसी में दूसरे धर्म के युवक से मुहब्बत पड़ी भारी, पिता ने लोहे की जंजीरों से जकड़ा
Tue, 06 Jul 2021 08:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Jul 2021 08:34 PM IST
सार
लड़की को घर की ऊपरी मंजिल पर एक दरवाजे के सहारे लोहे की जंजीरों से बांधा दिया गया था। जंजीर पर ताला जड़ दिया गया था। जंजीर काटकर पुलिस लड़की को अपने साथ थाने ले आई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी जिले के कोतवाली इलाके की एक लड़की को दूसरे धर्म के युवक से मोहब्बत करना भारी पड़ गया। गुस्साए पिता ने अपनी बेटी को घर में एक दरवाजे से लोहे की जंजीरों से जकड़ दिया। कई घंटे गुजरने के बाद लड़की ने पुलिस को 112 नंबर पर इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस भी लड़की की दुर्दशा देखकर दंग रह गई। लड़की को घर की ऊपरी मंजिल पर एक दरवाजे के सहारे लोहे की जंजीरों से बांधा दिया गया था। जंजीर पर ताला जड़ दिया गया था। जंजीर काटकर पुलिस लड़की को अपने साथ थाने ले आई।
लड़की ने बताया कि वो बालिग है और तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग दूसरे धर्म के एक युवक से चल रहा है। कुछ समय पहले इसकी जानकारी उसके परिवार वालों को हुई। वे इसका विरोध करने लगे।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह इसी गुस्से में उसके पिता ने उसे जंजीर से बांध दिया। पिता को लड़की के भागने का खतरा था। फिलहाल, लड़की थाने में बैठी हुई है और लड़के के साथ जाने पर अड़ी हुई है।