फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   father says to daughter- ja ji le apni zindagi

बेटी की जिद के आगे झुका पिता, बोला - जा जी ले अपनी जिंदगी

Wed, 07 Jul 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
father says to daughter- ja ji le apni zindagi
बेटी की जिद के आगे झुका पिता, बोला - जा जी ले अपनी जिंदगी
विज्ञापन

झांसी। ‘बेटी, दूसरे धर्म में शादी कर लेगी तो लोग क्या कहेंगे, समाज में हम मुंह दिखाने काबिल भी नहीं रहेंगे। मुश्किलों से तुझे पाला है, परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। मान जा बिटिया, तेरी बहुत अच्छे घर में शादी कराएंगे। परिवार की इज्जत का ख्याल कर।’ कोतवाली में अपनी बेटी के सामने पिता बार-बार यही शब्द दोहरा रहा था, लेकिन बेटी हर बार अनसुनी करती रही। उसने साफ कह दिया कि अब वो घर की दहलीज लांघ चुकी है। अब घर वापस नहीं जाएगी। शादी अपनी प्रेमी से ही करेगी। कई घंटे मनाने के बाद जब बेटी नहीं मानी, तो पिता भी उसकी जिद के आगे झुक गया और बोला जा जी ले अपनी जिंदगी।
कोतवाली इलाके में रहने वाली युवती के पेट में तीन साल पहले पथरी हो गई थी। अक्सर वो उसकी दवा लेने एक मेडिकल स्टोर पर जाती थी। इसी दरम्यान मेडिकल स्टोर के सेल्समैन से उसकी जान-पहचान हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और मिलने-मिलाने का सफर तय करते हुए दोनों के बीच के संबंध मोहब्बत की मंजिल पर पहुंच गए। प्रेमी युगल ने शादी का फैसला कर लिया। इसकी भनक लड़की के परिवार वालों को भी लग गई। उन्होंने इस पर ऐतराज जताया और लड़की पर बंदिशें लगा दीं गईं। दूसरी जगह लड़की की शादी की बात भी चलने लगी। लेकिन, लड़की प्रेमी से ही शादी की जिद पर अड़ी रही। प्रेमी भी हर हाल में अपने प्यार को हासिल करना चाहता था। ऐसे में दोनों ने कोर्ट मैरिज का फैसला कर लिया और इसकी औपचारिकताएं भी पूरी कर लीं। मंगलवार को उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश होना था। इसकी भनक लड़की के परिवार वालों को भी लग गई। लड़की कोर्ट में अपने बयान देने न जा पाए, इसके लिए लड़की के पिता ने उसे घर में जंजीरों से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया और कोतवाली ले आई। यहां दिन भर लड़की का पिता व परिवार के अन्य लोग उसे मनाते रहे। परिवार की इज्जत की दुहाई देते रहे। लेकिन, वो नहीं मानी और प्रेमी से शादी के लिए अड़ी रही। आखिरकार बेटी की जिद के आगे पिता भी टूट गया। बाद में उसने भी सहमति जता दी।
विज्ञापन

मायूस चेहरे खुशी से खिल उठे
झांसी। लड़की को पहले घर में जंजीरों से बांधने और बाद में पुलिस द्वारा मुक्त कराने के घटनाक्रम के बाद प्रेमी और प्रेमिका के चेहरों पर दिन भर मायूसी छाई रही। लड़की ने बताया कि उसने पिछले चार दिन से खाना नहीं खाया है। लेकिन, शाम को लड़की के पिता द्वारा रजामंदी दिए जाने के बाद वो बेहद खुश नजर आई। लड़के के चेहरे की खुशी भी अलग ही दिख रही थी। प्रेमी जोड़े ने कहा कि दोनों के संबंधों के बीच धर्म की दीवार कभी आड़े नहीं आएगा और दोनों एकदूसरे के साथ बेहद खुश रहेंगे। कोतवाली इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला ने बताया कि दोनों बालिग हैं। बुधवार को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की की मंशा के अनुसार उसे लड़के के साथ भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed