फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father MLA, son minister in the party... the threat of snatching the post loomed over the metropolitan president

Jhansi News: पिता विधायक, बेटा पार्टी में मंत्री... महानगर अध्यक्ष पर मंडराया पद छिनने का खतरा

Sat, 01 Jul 2023 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Father MLA, son minister in the party... the threat of snatching the post loomed over the metropolitan president
घोर अनुशासनहीनता मानते हुए पद से हटाने की दी चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भाजपा के सदर विधायक रवि शर्मा के बेटे परन प्रताप शर्मा को संगठन में जिला मंत्री बनाकर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष फंस गए हैं। पद से मुक्त करने की चेतावनी देते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
भाजपा युवा मोर्चा के महानगर संगठन में छह मंत्री थे। इनमें से विनय प्रताप सिंह को संघ में नगर कार्यवाह बना दिया गया है, जिससे उन्हें युवा मोर्चा के महानगर मंत्री के पद से मुक्त कर दिया गया। इस रिक्त पद पर युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह जादौन ने सदर विधायक रवि शर्मा के बेटे परन प्रताप शर्मा को मंत्री बना दिया। इसके लेकर विवाद खड़ा हो गया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने महानगर अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है, जिसके जरिये उनसे कहा गया है कि मंडल स्तर पर परिवर्तन करने के लिए क्षेत्रीय नेतृत्व व जिले में परिवर्तन के लिए प्रदेश नेतृत्व की अनुमति अनिवार्य है। बावजूद, बगैर अनुमति के विधायक के बेटे की नियुक्ति कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह जादौन को पद से मुक्त करने की चेतावनी दी है। साथ ही 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन


सक्रिय कार्यकर्ता हैं परन, तभी मंत्री बनाया
झांसी। विधायक के बेटे को युवा मोर्चा का मंत्री बनाए जाने के बाद खड़े हुए विवाद पर महानगर अध्यक्ष अमित सिंह जादौन ने कहा कि परन प्रताप शर्मा संगठन में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वह प्रथम वर्ग प्रशिक्षित भी हैं, जिसके चलते पद रिक्त होने पर उन्हें मंत्री बनाया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा की संस्तुति पर परन को जिला मंत्री बनाया गया है। अब अगर परन विधायक के बेटे हैं, तो उसमें उनका क्या कसूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed