{"_id":"667bcc2f69b9361d1c0cd24d","slug":"father-jumps-into-betwa-river-in-front-of-son-in-jhansi-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बेटे के सामने पिता ने बेतवा नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने पहुंचकर बचाई जान; घर वालों से हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बेटे के सामने पिता ने बेतवा नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने पहुंचकर बचाई जान; घर वालों से हुआ था विवाद
Wed, 26 Jun 2024 01:37 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:37 PM IST
सार
बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बरुआसागर के नोट घाट पुल से पिता ने अपने बेटे के सामने ही बेतवा नदी में छलांग लगा दी। बेटे ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर में बरुआसागर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बरुआसागर के नोट घाट पुल से पिता ने अपने बेटे के सामने ही बेतवा नदी में छलांग लगा दी। बेटे ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर में बरुआसागर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे नदी से बाहर निकाला। उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बरुआसागर के सिनोरा मोहल्ला निवासी संजीव कुमार वाल्मीकि (42) पुत्र गेंदालाल का परिवार में विवाद हो गया। घरवालों से नाराज होकर रात में ही वह घर से निकल गया। रात करीब 1:30 बजे संजीव ने अपने बेटे राज से फोन करके नदी में कूदने की बात कही। यह सुनकर उनका बेटा घबरा उठा। पिता को उसने बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन
करीब दस मिनट तक राज पिता से फोन पर बात करता रहा। बात करते-करते राज नोट घाट पुल पर पहुंच गया। संजीव ने जैसे ही बेटे को देखा, उसने पुल से नीचे छलांग लगा दी। राज ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिनेश कुरील पहुंच गए। पुलिस ने उसे नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन