Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father dies in accident while returning after buying a *sehra* (wedding headgear) for his son

Jhansi News: बेटे के लिए सेहरा खरीदकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

Thu, 05 Nov 2026 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Father dies in accident while returning after buying a *sehra* (wedding headgear) for his son
मनीराम, फाइल फोटो
झांसी। बेटे के लिए शादी का सेहरा खरीदकर लौट रहे चिरगांव के सिया गांव निवासी मनीराम अहिरवार (55) की कोछाभांवर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की शादी का सामान खरीद कर मंगलवार शाम बाइक से गांव लौट रहे थे। मेडिकल तिराहे से आगे कोछाभांवर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद वाहन उनको कुचलता हुआ भाग निकला। गंभीर रूप से घायल हो जाने से मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सिया गांव निवासी मनीराम खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी समेत एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी कविता की शादी हो चुकी हैं, जबकि राहुल (26) और रोहित (24) अविवाहित हैं। बड़े बेटे राहुल का रिश्ता तय हो चुका है। 26 नवंबर को उसकी बरात जानी है। परिजनों ने बताया मनीराम इसकी तैयारियों में जुटे थे। मंगलवार को वह शादी की खरीदारी के लिए अकेले झांसी आए थे। शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मेडिकल तिराहे से आगे कोछाभांवर की ओर जाते समय पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनियंत्रित होकर मनीराम सड़क पर जा गिरे। वाहन का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे से उनके सिर समेत हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई।
विज्ञापन


000
हादसे को देख बिलख उठा बेटा
मनीराम के पीछे ही दूसरी बाइक से उनका बेटा राहुल भी रिश्तेदारों को लेकर आ रहा था। हादसे के कुछ देर बाद राहुल भी पहुंचा, जैसे ही उसने पिता मनीराम को सड़क पर लहूलुहान हाल में देखा वह बिलख उठा। हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ भी जमा हो गई। थोड़ी देर में नवाबाद पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की खबर मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक वाहन को तलाशने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed