फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father dies due to brutal beating of son in Prem Nagar Jhansi

बेटा बना हैवान: दोनों एक साथ पी रहे थे शराब... अचानक इस बात पर पिता पर भड़का, रॉड से पीटा; इलाज के दौरान मौत

Wed, 11 Oct 2023 05:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Oct 2023 05:16 PM IST
सार

पिता और पुत्र हर्ष विकास के साथ रहता था। दोनों नौ अक्तूबर की रात साथ में शराब पी रहे थे। शराब खत्म हो जाने के बाद हर्ष ने पिता से और शराब लाने के लिए पैसे मांगे।

विज्ञापन
Father dies due to brutal beating of son in Prem Nagar Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी के प्रेम नगर के खाती बाबा मोहल्ले में एक युवक ने शराब के लिए पैसे न दिए जाने से नाराज होकर पिता को रॉड से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। उपचार के लिए पिता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां बुधवार दोपहर को घायल पिता ने दम तोड़ दिया। पिता की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन

प्रेम नगर पुलिस के मुताबिक, खाती बाबा निवासी रेमंड जितेंद्र (52) अपने पुत्र हर्ष विकास के साथ रहता था। दोनों नौ अक्तूबर की रात साथ में शराब पी रहे थे। शराब खत्म हो जाने के बाद हर्ष ने पिता से और शराब लाने के लिए पैसे मांगे। रेमंड ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस बात पर हर्ष नाराज हो गया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष ने पास में पड़ी रॉड से पिता पर हमला बोल दिया। पिता को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल रेमंड को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उसकी हालत तब से नाजुक बनी हुई थी। बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। प्रेम नगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed