{"_id":"620025fb3b0046049c6bede0","slug":"father-died-two-days-before-son-s-death-jhansi-news-jhs2144885180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की बरसी के दो दिन पहले गई पिता की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की बरसी के दो दिन पहले गई पिता की जान
विज्ञापन
झांसी। घर से बीएचईएल की ओर जाते हुए एक भेल कर्मी को अज्ञात चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि, दो साल पहले मृतक के पुत्र की मौत हो गई थी और मंगलवार को उसकी दूसरी बरसी है। मृतक पर पूरे परिवार की जानकारी है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
खैलार निवासी मलथूराम वर्मा (55) बीएचईएल के इलेक्ट्रिशियन विभाग में कार्यरत थे। शनिवार की रात 11 बजे उन्हें ड्यूटी पर पहुंचना था। घर से निकलकर वे साइकिल से बीएचईएल की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान रात तकरीबन पौने ग्यारह बजे खैलार नहर के पास एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। गंभीरावस्था में उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।
विदित हो कि दो साल पहले मलथूराम के पुत्र अरविंद की हृदयघात से मौत हो गई थी। आठ फरवरी को उसकी दूसरी बरसी थी। मलथूराम के ऊपर अपनी पत्नी, विधवा बहू व उसके दो पोतों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।