फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   father ded in road accident

सड़क हादसे में पिता की मौत

Tue, 25 Jun 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
father ded in road accident
father ded in road accident - फोटो : DEHAT
गुरसराय। चिरगांव हमीरपुर स्टेट हाइवे पर ग्राम अड़जरा में एक पिकअप ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए झांसी भिजवाया जहां पिता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया व पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने जाम लगा दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गुरसराय के समीपस्थ ग्राम अड़जरा निवासी कमलापत पटेल का बड़ा पुत्र मनोज उर्फ पप्पू उम्र 42 वर्ष वह अपने पुत्र हर्ष उम्र 17 के साथ गुरसराय से वापिस बाइक से अपने घर अड़जरा आ रहा था। जैसे ही मनोज ग्राम अड़जरा के पास पहुंचा तभी तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक में जोर दार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में दोनों को झांसी भिजवाया गया जहां मनोज की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल है घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने जाम लगा लिया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने कई बार पुलिस को घटना की सूचना दी परंतु पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। बताया गया कि एक कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है जिसकी गाड़ी से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed