Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father and son became unconscious and one person died while taking out the motor from the borewell pit

Jhansi News: बोरवेल में उतरे पिता-पुत्र बेहोश, नाती की मौत; मोटर निकालने के लिए उतरे थे गड्ढे में

Thu, 12 Sep 2024 01:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Sep 2024 01:44 PM IST
सार

खेत की बोरिंग के गड्ढे से मोटर निकालने के लिए उतरे पिता-पुत्र जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। उन्हें निकालने के लिए उतरा नाती भी बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला, तब तक नाती की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Father and son became unconscious and one person died while taking out the motor from the borewell pit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झांसी चिरगांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। संतरी डेरा रोड पर स्थित एक खेत की बोरिंग के गड्ढे से मोटर निकालने के लिए उतरे पिता-पुत्र जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। उन्हें निकालने के लिए उतरा नाती भी बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला, तब तक नाती की मौत हो चुकी थी। पिता-पुत्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन


परिजन के अनुसार चिरगांव के परशुराम (62) पुत्र घनश्याम का संतरी डेरा रोड पर खेत है। उनके खेत में लगे बोरवेल की मोटर खराब हो गई थी। गुरुवार को सुबह 9 बजे वह अपने बेटे मनोज (38) के साथ बोरवेल के गड्ढे में मोटर निकालने के लिए उतरे। अंदर जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही परशुराम का नाती अंकुश (19) उन्हें निकालने के लिए गड्ढे में उतरा। तब तक वहां अन्य परिजन भी आ गए थे।
विज्ञापन


दोनों को निकालने गड्ढे में उतरा अंकुश भी जहरीली गैस के प्रभाव से नहीं बच पाया और वह भी बेहोश हो गया। परिजन में चीखपुकार मच गई। शोर सुन आसपास से ग्रामीण आए और उन्होंने मशक्कत से तीनों को बाहर निकाला। तब तक अंकुश की मौत हो चुकी थी। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों और परिजन के सहयोग से पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को इलाज के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed