फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers will get all possible help: Krishnachandra

किसानों को मिलेगी हरसंभव मदद : कृष्णचंद्र

Thu, 30 Oct 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get all possible help: Krishnachandra
- भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने खराब फसलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी ने बुधवार को उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश तिवारी से मुलाकात कर क्षेत्र में बेमौसम बारिश से खराब हुई धान की फसल के खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को बताया कि समथर क्षेत्र में अचानक हुई अधिक बारिश के कारण किसानों की धान की फसल खराब हो गई है। खेतों में पानी भर गया है, खड़ी फसल मिट्टी से लथपथ हो गई है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक हानि हुई है। खेतों में खड़ी फसल सड़ने लगी है, कुछ स्थानों पर पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने उनके साथ दतावली, सकिन और संजोखरी मौजा स्थित खेतों के निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर फसल के नुकसान की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर ही संबंधित लेखपाल को प्रभावित क्षेत्रों में प्लॉट टू प्लॉट सर्वे करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि प्रभावित मौजा का सर्वे कराया जाएगा और सर्वे रिपोर्ट तैयार होते ही शासन को भेज दी जाएगी। पीड़ित किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद रणवीर सिंह गुर्जर, प्रकाश चंद्र झा, मुदित महाटोलिया, बबलू गुर्जर, मनोज बनरसिया, मोंटू उपाध्याय, मोहित गुर्जर, प्रकाश खरे मौजूद रहे। इसके साथ ही कृष्णचंद्र तिवारी ने प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत दी है। यह निर्णय साबित करता है कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील और समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed