फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers staged a day-long sit-in protest and ended the protest on the second day after assurances from the SDM.

Jhansi News: किसानों ने दिन भर दिया धरना, एसडीएम के आश्वासन के बाद दूसरे दिन समाप्त किया प्रदर्शन

Sun, 02 Nov 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a day-long sit-in protest and ended the protest on the second day after assurances from the SDM.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




मोंठ। नवीन तहसील परिसर में चल रहा किसानों का धरना दूसरे दिन शनिवार एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से किसानों को उनकी विभिन्न मांगों पर कार्यवाही का भरोसा दिया गया।

शुक्रवार को तहसील परिसर में किसानों ने किसान नेता सुरजीत राजपूत के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन शुरू किया था, जो दूसरे दिन शनिवार शाम तक जारी रहा। इस दौरान किसानों ने बीमा कंपनियों और बैंक कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोंठ क्षेत्र में अधिकांश किसानों ने धान की खेती की थी, लेकिन बीमा दस्तावेजों में बिना सहमति के तिल, उर्द और मूंगफली जैसी फसलें दर्ज कर दी गईं। किसानों का कहना है कि यह स्पष्ट बीमा घोटाला है, जिससे उन्हें वास्तविक नुकसान की भरपाई नहीं मिल पाएगी। बीमा कंपनी व संबंधित एजेंसी के लोग खेतों पर जाकर फसल का भौतिक सत्यापन नहीं करते हैं। अपने मन मुताबिक कागजों में फसल लिख देते हैं। इस दौरान बीमा कंपनी के एजेंटों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार किसानों से वार्ता की कोशिश की, लेकिन किसानों ने कहा कि जब तक लिखित आश्वासन मिलने तक वे धरना खत्म नहीं करेंगे। शनिवार की सुबह राष्ट्रभक्त किसान संगठन ने भी आंदोलन का समर्थन में उतर आया, जिससे प्रदर्शन और अधिक तेज हो गया।
विज्ञापन




शनिवार की शाम एसडीएम अवनीश तिवारी ने बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ धरनास्थल पहुंचकर किसानों से वार्ता की। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और बीमा कंपनियों द्वारा किए गए बीमा की जांच कराई जाएगी। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगे न माने जाने पर वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उमाशंकर राजपूत जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, दिनेश राजपूत, मुकेश राजपूत, जीतू राजपूत नंदसिया, पारस पाल, मलखान सिंह, एपी माते, अमर सिंह, पुरुषोत्तम नारायण, जीतू, अमरसिंह आदि समेत कई गांवों के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed