फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers roasted groundnut and ate it, the satellite believed that the stubble was burnt

बारिश से थम गया पराली जलाने का काम

Wed, 20 Oct 2021 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers roasted groundnut and ate it, the satellite believed that the stubble was burnt
झांसी। किसान अपने खेतों में पराली न जलाएं, इसके लिए पिछले दिनों जिले भर में हुईं पाठशालाओं में किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए पाठ पढ़ाया गया। लेकिन, जब बड़ागांव ब्लाक के ग्राम दौन में किसानों ने मूंगफली भूनकर खाई तो सेटेलाइट ने पराली जलाना माना। बाद में जब इसकी पुष्टि की गई तो पता चला कि मूंगफली पकने पर उसे भूनकर (होरा) खाया गया। इस पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने खेतों में पराली जलाने पर रोक लगाई है। पिछले दिनों जिले भर में किसान पाठशालाएं आयोजित की गईं, इनमें किसानाें को अच्छी पैदावार करने के तरीके बताए गए, साथ ही पराली नहीं जलाने का भी पाठ पढ़ाया गया। अधिकारियों को उम्मीद थी कि किसानों पर पाठशालाओं का असर हुआ होगा। खरीफ सीजन में उड़द और मूंग की फसल पक गई तो किसानों ने खेतों से मड़ाई करके पैदावार घर में रख ली और मूंगफली की फसल पकने पर उसे भूनकर खाया तो इसका धुआं आसमान में उड़ा। सेटेलाइट ने इसे पराली जलाना मान लिया। बाद में विभागीय अधिकारियों ने जांच कर इसकी पुष्टि की तो पता चला कि मूंगफली का होरा भूनकर खाया गया था। ऐसे करीब छह मामले आए। उधर, रविवार को बारिश के कारण पराली जलाने की संभावनाएं समाप्त हो गईं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग टली
प्रदेश के मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग में पराली मुख्य बिंदु था। ऐसे में अधिकारियों को लग रहा था कि उनसे सवाल- जवाब हो सकता है, लेकिन बारिश हो जाने और मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग टल जाने के कारण अफसरों ने राहत की सांस ली। अब वीडियो कांफ्रेंसिंग बुधवार को होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed