{"_id":"66a00f932c5e6f542f0448f4","slug":"farmers-not-showing-interest-in-free-electricity-scheme-for-private-tube-wells-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-357010-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: निजी नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली योजना में रुचि नहीं दिखा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: निजी नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली योजना में रुचि नहीं दिखा रहे किसान
विज्ञापन
ललितपुर। निजी नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने में किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम किसानों ने पंजीकरण कराया है। अब शासन ने योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है।
प्रदेश सरकार ने फरवरी 2024 में निजी नलकूप को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। इसमें शर्तें भी लागू की गई कि 31 मार्च तक बकाया बिल राशि जमा करें। एक अप्रैल 2023 से बिल भी माफ कर दिया गया। इसके अलावा नलकूप संयोजन पर मीटर लगाने और घरेलू कनेक्शन का बिल पूर्ण जमा करने समेत अन्य प्रावधान किए गए हैं। योजना के लाभ के लिए किसानों को पंजीयन कराना अनिवार्य था। लेकिन जिले में किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब इन किसानों के लिए शासन ने पंजीयन की तिथि बढ़ा दी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 6400 निजी नलकूप धारक किसानों के सापेक्ष 800 किसानों ने ही पंजीयन कराया है। 5600 किसान योजना के लाभ से रह गए हैं। वंचित किसानों को पंजीयन के लिए नौ दिन का समय शेष रह गया है। सभी वंचित किसान 31 जुलाई तक पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठाएं। पंजीयन न कराने वाले किसान योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे।
निजी नलकूप धारक किसानों के लिए नि:शुल्क बिजली योजना का लाभ के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई हो गई है। निर्धारित अवधि में किसान पंजीयन करा लें। - राहुल सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, द्वितीय।