फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers committing suicide due to poverty in Bundelkhand: Lallu

बुंदेलखंड में किसान गरीबी के कारण आत्महत्या कर रहे: लल्लू

Wed, 17 Nov 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers committing suicide due to poverty in Bundelkhand: Lallu
झांसी। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की 23 नवंबर को महोबा में होने वाली ‘भाजपा भगाओ- मंहगाई हटाओ’ प्रतिज्ञा रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू झांसी आए। उन्होंने मंडल के झांसी, जालौन और ललितपुर के कार्यकर्ताओं को रैली की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में किसान गरीबी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि प्रदेश की जनता आशा भरी नजरों से देख रही है।
विज्ञापन

अंसल कॉलोनी में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के सुख- दुख का ध्यान रख रही है, जबकि भाजपा इवेंट मैनेजर की तरह कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। बुंदेलखंड की जनता लाइनों में लगकर मर रही है और किसान आत्महत्या कर रहे हैं, जबकि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेता इवेंट आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने के आवेदकों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में रैली में भीड़ जुटाएं, ताकि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में संदेश जाए। भाजपा शासनकाल में महंगाई बेलगाम हो गई है। आम आदमी परिवार का खर्च चलाने में खुद को मजबूर समझ रहा है। ऐसे में भाजपा को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों, फ्रंटल प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव डा. सुधांशु त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव राहुल राय, राहुल रिछारिया, प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनीराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी, जिलाध्यक्ष जालौन दीपांशु समाधिया, उरई शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला भदौरिया, मुन्नी देवी अहिरवार, जिलाध्यक्ष ललितपुर बलवंत सिंह राजपूत, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पूर्व सचिव अमीरचंद आर्य, शहर सचिव सौरभ साहू, संतोष मुखिया, राकेश रजक, पवन विश्वकर्मा, रामचरण भंडारिया, मेवालाल, बिट्टू राजा, नीरज कुशवाहा, मनोज तिवारी, अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश सचिव झांसी प्रभारी अमर सिंह जांगिड़ ने किया और आभार जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed