फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers can set up solar power plants at 90 percent subsidy

Jhansi News: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकते हैं सोलर पावर प्लांट

Fri, 10 May 2024 03:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers can set up solar power plants at 90 percent subsidy
- योजना का लाभ लेने के लिए 323 किसानों ने किया आवेदन
विज्ञापन

- बिजली का खर्च बचेगा और बिजली बेचकर कमाई भी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। किसानों के लिए अच्छी खबर है। काश्तकार 90 फीसदी सब्सिडी पर खेतों की नलकूप से सिंचाई करने के लिए सोलर प्लांट लगवा सकेंगे। यही नहीं, सोलर पावर प्लांट ऑनग्रिड हो, जिससे बिजली बेचकर कमाई भी कर सकेंगे। इसके लिए जिले के 323 किसानों ने यूपी-नेडा को आवेदन कर दिए हैं।


बिजली निगम के अनुसार किसानों को नलकूप चलाने के लिए 85 रुपये प्रति हॉर्सपावर के हिसाब से हर माह बिजली का बिल चुकाना पड़ता है। किसानों को बिजली पर होने वाले खर्च से बचाने और बिजली बनाकर बेचने से कमाई कराने के लिए यूपी-नेडा बेहतर योजना लेकर आया है। चूंकि खेतों की सिंचाई के लिए नलकूप नियमित रूप से नहीं चलता है, इसलिए बिजली बेचकर किसान अच्छी कमाई कर सकेगा। किसानों को सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सरकार 90 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है ताकि ज्यादा आर्थिक बोझ भी नहीं पड़े। यूपी-नेडा के प्रोजेक्ट ऑफिसर वीरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि 90 फीसदी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए 323 किसान आवेदन कर चुके हैं। इन आवेदनों की जल्द जांच कराकर सोलर पावर प्लांट लगाने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन


0- एक नजर में
पंप की क्षमता सोलर पावर प्लांट कीमत केंद्रांश राज्यांश कृषक अंश
तीन एचपी 4.5 कि.वा. 265439 79632 159263 26544
पांच एचपी 7.5 कि.वा. 426750 128025 256050 42675
7.5 एचपी 11.2 कि.वा. 623909 187173 374345 62391
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed