फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers are upset due to lack of purchase center in Kakarbai

Jhansi News: ककरबई में क्रय केंद्र न होने से किसान परेशान

Wed, 09 Apr 2025 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers are upset due to lack of purchase center in Kakarbai

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ककरबई। इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है, लेकिन ककरबई में क्रय केंद्र न होने की वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए 15-20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। पिछले कई सालों से यहां केंद्र केंद्र खोले जाने की मांग की जा रही है। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।



गेहूं क्षेत्र की प्रमुख फसलों में से एक है। इस बार इसकी अच्छी पैदावार भी हुई है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। लेकिन, ककरबई और आसपास के डेढ़ दर्जन गांवों के किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं। पिछले कई सालों से ककरबई में क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। ग्रामीणों की ओर से मांग किए जाने पर हर बार उन्हें साल 2018 में समिति में हुए गबन का हवाला दे दिया जाता है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन इसका खामियाजा क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि कई बार प्रयास किए गए, लेकिन हर बार न्यायालय में मामला लंबित होने की वजह से शासन से स्वीकृति नहीं मिल पाई। हालांकि, नजदीकी केंद्रों पर यहां के किसानों का गेहूं प्राथमिकता से खरीदा जा रहा है। सहकारी समिति अध्यक्ष संदीप सिंह परिहार ने बताया कि कई बार प्रयास किए जाने के बाद भी मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की वजह से ककरबई में केंद्र नहीं खुल पाया। सचिव श्याम मिश्रा ने बताया कि इस क्षेत्र में गेहूं की फसल सर्वाधिक होती है। लेकिन, केंद्र न होने की वजह से लोगों को अपनी उपज बेचने में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed