{"_id":"5e5ea72c8ebc3ef3f60e5464","slug":"farmers-are-frustrated-in-bundelkhand-jhansi-news-jhs1616436161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में हताश व परेशान है किसान: अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में हताश व परेशान है किसान: अजय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बुंदेलखंड में किसान हताश और परेशान है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में कर्ज माफी के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। आवश्यकता है, कि जल्द से जल्द किसान आयोग का गठन हो। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शीघ्र ही पदयात्राएं निकालेगी।
किसान जन जागरण अभियान के अंतर्गत बुंदेलखंड के जिलों में भ्रमण कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को झांसी आए थे। बातचीत में उन्होंने अमर उजाला से कहा कि बुंदेलखंड से किसान पलायन कर रहा है। यूपीए सरकार में बुंदेलखंड के 45 हजार से अधिक किसानों का कर्जा माफ हुआ था। लेकिन वर्तमान सरकार में कर्ज माफी सिर्फ खानापूर्ति बनी हुई है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि हाल ही में ओलावृष्टि व तेज बरसात से फसलों क ो जो नुकसान हुआ है। उसका मुआवजा किसानों को दिया जाए। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द किसान आयोग के गठन की भी मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि किसान जन जागरण अभियान खत्म होने के बाद पार्टी शीघ्र ही पदयात्राएं भी निकालेगी। अब तक जिला व शहर कमेटी घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि जिला व शहर कमेटी के पदाधिकारी जल्द घोषित किए जाएंगे। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जा रही है।