{"_id":"5fd51b8f8ebc3e3d4310a26c","slug":"farmer-will-be-find-good-benifit-jhansi-news-jhs1833389109","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिलेगी सही कीमत, बाजार में बढ़ेगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिलेगी सही कीमत, बाजार में बढ़ेगा मुकाबला
विज्ञापन
झांसी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिल में किसानों को अपनी फसल मुल्क में कहीं भी बेचने के लिए आजाद किया है। इससे किसानों को फसल की सही कीमत मिल सकेगी, क्योंकि बाजार में मुकाबला बढ़ेगा। वह शनिवार रक्सा में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जो लोग बिल का विरोध कर रहे हैं वे सच में किसान नहीं हैं। वे लोग बिचौलिए हैं व निजी हित के लिए किसानों को गुमराह कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजीव सिंह ने की। इस मौके पर विधायक जवाहर लाल राजपूत, महापौर रामतीर्थ सिंघल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रामकिशोर साहू, पूर्व महामंत्री अमित साहू, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय मौजूद रहे।
इधर, राजकीय संग्रहालय में आयोजित मंडल प्रभारियों की बैठक में उन्होंने कार्यों की समीक्षा की। कहा कि मोदी व योगी सरकार के कार्यों से जनता खुश है, ये संदेश जन- जन तक पहुंचाना है। हर पदाधिकारी को संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करना है। बैठक में झांसी, ललितपुर व जालौन जिले के मंडल प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दोबारा वही गुलदस्ता देने पर भड़के
शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी आने के बाद राधामोहन सिंह सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर कई भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। इस दौरान ऐसे कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे, जो पुष्पगुच्छ या माला लेकर नहीं आए थे। मगर वे स्वागत करने से पीछे नहीं रहना चाहते थे। ऐसे पदाधिकारियों ने दिए गए पुष्प गुच्छों को ही उठाकर उनको देना शुरू कर दिया। पदाधिकारियों की इस हरकत पर राधामोहन सिंह भड़क गए। उन्होंने सभी पुष्पगुच्छ समेटकर अंदर ले जाने को कहा।
किसान पंचायत में सोते रहे कई नेता
किसान पंचायत के मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, विधायकों के अलावा 20 से अधिक वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जब किसानों को कृषि बिल के बारे में समझा रहे थे, उस समय कई नेता नींद लेने लगे। इस दृश्य को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में नेताओं के सोने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गईं।