फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer who went to see the crop died after falling into the drain

Jhansi News: फसल देखने गए किसान की नाले में गिरने से मौत

Fri, 28 Feb 2025 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to see the crop died after falling into the drain
- परिजन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी टहरौली। थाना क्षेत्र के ग्राम गाता में फसल देखने खेत पर गए वृद्ध किसान की नाले में गिरने से मौत हो गई। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची टहरौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम गाता निवासी भागीरथ रायकवार (65) के पास 6 बीघा कृषि भूमि है। जिसमें उसने मसूर की फसल बो रखी थी। जिसे देखने के लिए जाने की कहकर सुबह 11 बजे मृतक घर चला गया था, दोपहर 3 बजे के लगभग खेत से चारा लेकर लौट रही गांव महिला बोरा नाले में सिर के भर पड़ी लाश देखकर भयभीत हो गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई, खबर लगते ही घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजन में भागीरथ का शव देखकर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना से मृतक की पत्नी लक्ष्मीबाई व पुत्र जानकी, बबलू, छोटेलाल का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से कृषक दुर्घटना योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed