फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer riding a bike dies in accident.

Jhansi News: हादसे में बाइक सवार किसान की मौत

Fri, 28 Aug 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding a bike dies in accident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। बृहस्पतिवार को मऊरानीपुर थाना इलाके में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ग्राम चितावत निवासी बिहारी सिंह (40) खेतीबाड़ी करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वे मोटरसाइकिल से गैस सिलिंडर भरवाने के लिए मऊरानीपुर आ रहे था। इसी दरम्यान अग्रसेन महाविद्यालय के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दोपहर में अचानक हुई इस अनहोनी की खबर जैसे ही गांव चितावत पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक बिहारी सिंह अपने पीछे पत्नी समेत दो मासूम बच्चों बेटी रौनक व बेटे पीयूष को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed