फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer killed with an ax in Prithvipur

पृथ्वीपुर में कुल्हाड़ी मारकर किसान की हत्या

Sat, 26 Feb 2022 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed with an ax in Prithvipur
झांसी। मप्र के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना इलाके में एक किसान की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से उसका एक हाथ काटकर धड़ से अलग कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पृथ्वीपुर के मढ़िया गांव निवासी रत्ती सिंह दांगी का पुत्र राहुल सिंह दांगी (30) बृहस्पतिवार को कैरीपुरा में स्थित अपने खेत पर गया हुआ था। रात में लौटते वक्त कैरीपुरा - गढ़िया मार्ग पर कुन्नू यादव, कल्लू यादव, विनोद यादव व कृष्णकांत यादव ने राहुल पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। साल 2019 में घटना के एक आरोपी कुन्नू यादव के बेटे भूपेंद्र की फांसी लगने से मौत हो गई थी। आरोपियों को संदेह था कि राहुल ने उसे मारकर लटका दिया। मृतक का भाई लक्ष्मण सीआरपीएफ में जवान है और उसकी तैनाती नागपुर में है। मृतक का एक पांच साल का बेटा अंश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed