फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer killed in property dispute

Jhansi News: संपत्ति के विवाद में किसान की हत्या

Tue, 18 Apr 2023 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in property dispute
झांसी। टहरौली थानाक्षेत्र में संपत्ति के विवाद में सरिये व हथौड़े से हमलाकर किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। टहरौली के ग्राम चंदवारी निवासी महेंद्र सिंह घोष (50) खेती-बाड़ी करते थे। उनका चचेरे भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को तहसील में संपत्ति के विवाद को लेकर चल रहे मुकदमे की तारीख थी। दोपहर करीब दो बजे महेंद्र सिंह तहसील से गांव लौट रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन पर सरिये व हथौड़े से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें झांसी लेकर आए। यहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक का एक बेटा अंश और बेटी श्रेयांशी है। घटना के बाद से परिवार का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

मृतक के भाई सूर्यप्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या टीकमगढ़ जेल में बंद उनके चचेरे भाई के इशारे पर की गई है। इसकी वह एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed