फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer dies while spraying pesticides.

Jhansi News: कीटनाशक छिड़काव के दौरान किसान की मौत

Wed, 02 Sep 2026 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies while spraying pesticides.
परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बैलाई निवासी 30 वर्षीय किसान परमलाल की खेत में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के भाई मनोहर कुशवाहा ने बताया कि परमलाल मंगलवार सुबह अपने खेत पर फसलों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे। छिड़काव के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने वहां परमलाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परमलाल अपने पीछे एक मासूम पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। पिता की अचानक मौत की खबर सुनकर बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed