फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer dies after falling in a well woke up at night to defecate and slipped

झांसी: कुएं में गिरने से किसान की मौत, रात में शौच के लिए उठा था और पैर फिसल गया

Sun, 03 Apr 2022 04:07 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 03 Apr 2022 04:07 PM IST
सार

झांसी के प्रेम नगर थानाक्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी मोहर सिंह (46) पुत्र इमरत सिंह राजपूत खेतीबाड़ी करते थे। बेटे मनोज ने बताया कि पिता मोहर सिंह और मामा बालकिशन एक जमींदार की जमीन बटिया पर लेकर खेती करते थे।

विज्ञापन
Farmer dies after falling in a well woke up at night to defecate and slipped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झांसी में कुएं में गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वह खेत पर रखवाली करने के लिए गया था, पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से शव को बाहर निकाला। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया।

विज्ञापन


झांसी के प्रेम नगर थानाक्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी मोहर सिंह (46) पुत्र इमरत सिंह राजपूत खेतीबाड़ी करते थे। बेटे मनोज ने बताया कि पिता मोहर सिंह और मामा बालकिशन एक जमींदार की जमीन बटिया पर लेकर खेती करते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे खाना खाकर खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गए थे।
विज्ञापन


कुएं में पड़ा था शव
कुएं के पास बनी झोपड़ी में दोनों सो रहे थे। रात को पिता बाथरूम के लिए गए तो पैर फिसलने के कारण मोहर सिंह कुएं में गिर गए। सुबह बालकिशन जगे तो जीजा मोहर सिंह का शव कुएं में पड़ा था। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं में था 3 से 4 फीट पानी
बेटे ने बताया कि कुएं में 3 से 4 फीट पानी था। गिरने पर पिता कुआं की दीवार से टकराए और फिर कुएं में गिरे रहे। इससे उन्हें होश नहीं रहा। मोहर सिंह की तीन बेटे मनोज (22), अखिलेश (18) और आकाश (14) हैं। करीब एक साल पहले ही मनोज की शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed