{"_id":"61ed717bc52f997233507801","slug":"farmer-death-due-to-animal-attack-father-shadow-removed-from-head-of-five-daughters-and-one-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: जानवर के हमले से किसान की मौत, पांच बेटी व एक बेटे के सिर से हट गया पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: जानवर के हमले से किसान की मौत, पांच बेटी व एक बेटे के सिर से हट गया पिता का साया
Sun, 23 Jan 2022 08:47 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:47 PM IST
सार
जानवार के हमले से वह बुरी तरह से घायल हो गया था। परिजन उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
झांसी के मुस्तरा निवासी किसान रज्जन (40) शनिवार की शाम खेत की रखवाली करने गया हुआ था। लेकिन, इसके बाद वो वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में रात तकरीबन दो बजे खेत पर पहुंचे, तो वहां वो गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
जानवार के हमले से वह बुरी तरह से घायल हो गया था। परिजन उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अपने पीछे पांच बेटी व एक बेटे को छोड़ गया है।
विज्ञापन
