{"_id":"63792cc87372ac33cb6d6cba","slug":"farmer-dead-jhansi-news-jhs23327461","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
सार
झांसी में एक किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने निजी चिकित्सालय में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
झांसी में मध्य प्रदेश के दतिया के जौरा बागपुरा गांव निवासी मनीराम (49) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मनीराम 11 नवंबर को खेत में गए थे। वहां अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद इलाज के लिए उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कई दिन इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ।
जब उन्होंने इस बारे में डॉक्टरों से पूछा तब डॉक्टरों ने परिजनों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर परिजन मनीराम को वहां से निकालकर मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने निजी चिकित्सालय में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।