फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer commit suicide to hang self was trouble from disease cut on leg in accident

झांसी: किसान ने शर्ट का फंदा बनाकर की आत्महत्या, बीमारी से था परेशान, सड़क दुर्घटना में कट गया था एक पैर 

Sun, 17 Apr 2022 01:32 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 17 Apr 2022 01:32 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले शिवशंकर का सड़क दुर्घटना में एक पैर कट गया था, जिससे उसे काफी तकलीफ होती थी। इससे उसे शराब पीने की लत भी लग गई थी।

विज्ञापन
Farmer commit suicide to hang self was trouble from disease cut on leg in accident
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के रक्सा थाना इलाके में एक युवा किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि किसान बीमारी से परेशान था, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन


ग्राम पलींदा के पठलापुरा निवासी शिवशंकर सिंह राजपूत (36) गांव में ही अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक के पास 15 एकड़ जमीन है, जिस पर वो खेती करता था। इसके अलावा दूध और सब्जी का व्यवसाय भी करता था। शनिवार को वो दिन भर गेहूं की कटाई करता रहा। इसके बाद वो शाम को घर वापस लौटा और रात तकरीबन 10 बजे घर से चला गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। 
विज्ञापन


जबकि, परिजन देर रात तक उसकी खोजबीन करते रहे। सुबह उसका शव घर के पीछे लगे नीम के पेड़ पर झूलता हुआ मिला। मृतक ने खुद की शर्ट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले शिवशंकर का सड़क दुर्घटना में एक पैर कट गया था, जिससे उसे काफी तकलीफ होती थी। इससे उसे शराब पीने की लत भी लग गई थी। शारीरिक तकलीफ और शराब के नशे में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे पूनम (17), सुमित (14) व अमित (12) को छोड़ गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed