फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer cheat 40 thousand rupees

ट्रैक्टर ऋण के बहाने किसान को लगाई 40 हजार की चपत

Fri, 19 Feb 2021 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer cheat 40 thousand rupees
झांसी। थाना मऊरानीपुर के ग्राम विजरवारा निवासी किसान ने ट्रैक्टर ऋण के बहाने 40 हजार रुपये की चपत लगाने के आरोप में बैंक के फील्ड अफसर समेत एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम विजरवारा निवासी डब्बू ने पुलिस को बताया वह खेती-बाड़ी करता है। 29 दिसंबर को एसबीआई शाखा में उससे फील्ड आफीसर के तौर पर मनोज मिला। मनोज ने किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ट्रैक्टर ऋण समाधान योजना के माध्यम से उसे ट्रैक्टर दिलाने का भरोसा दिलाया। उससे 90 हजार रुपये बैंक खाते में जमा कराए गए। बैंक में पैसे जमा होने पर उसने विश्वास कर लिया। भुक्तभोगी का कहना है 90 हजार के बजाए सिर्फ 50,400 रुपये ही जमा किए गए। उसे फर्जी तरीके से 45000 - 45000 रुपये की जमा पर्ची थमा दी र्गइं। जब उसने पड़ताल की तो उसे फर्जीवाड़ा के बारे में मालूम चला। उसने मनोज से शेष 39600 रुपये मांगे, लेकिन आरोपी देने के बजाए उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। किसान ने आरोपी फील्ड आफीसर समेत पुष्पेंद्र तिवारी निवासी विजरवारा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed