फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer act avoid speech Radha mohan

जिन्हें बदलाव अच्छा नहीं लग रहा, वे कर रहे कृषि कानून का विरोध : राधामोहन

Sun, 13 Dec 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer act avoid speech Radha mohan
झांसी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस राजनीतिक दल ने दशकों तक शासन कर हमेशा किसान को अंधकार और गरीबी में रखा, उन्हें कृषि कानून द्वारा किसानों के हित में किया गया बदलाव अच्छा नहीं लगा। इसलिए वे सड़क से संसद तक इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने यह बात पत्रकारों से कही। शनिवार को वह भाजपा के मंडल प्रभारियों की बैठक व रक्सा में आयोजित किसान पंचायत में हिस्सा लेने झांसी आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले हमारे किसानों का बाजार सिर्फ स्थानीय मंडी तक सीमित था, उनकी फसल के खरीदार सीमित थे। बुनियादी ढांचे की कमी थी और मूल्यों में पारदर्शिता नहीं थी। इस कारण उन्हें अधिक परिवहन लागत, लंबी कतारों, नीलामी में देरी और स्थानीय माफिया की मार झेलनी पड़ती थी। बिचौलियों का सामना करना पड़ता था। इस कानून से कृषि क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आएगा। खेती किसानी में निजी निवेश होने से तेज विकास होगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होने से देश की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। किसानों का एक देश- एक बाजार का सपना भी पूरा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत एक लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इस पैकेज से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। मोदी सरकार मार्केट लिंकेज स्थापित करने के लिए एक्ट लाई है तो विरोधी स्वामीनाथन रिपोर्ट को नहीं मानना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed